Bhagalpur news पिकअप के धक्के से टोटो सवार महिला घायल, रेफर

कहलगांव पार्क चौक रेलवे उल्टा पुल के निकट पिकअप के धक्के से टोटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

कहलगांव पार्क चौक रेलवे उल्टा पुल के निकट पिकअप के धक्के से टोटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला की गोद में बैठा बच्चा बाल-बाल बच गया.घायल महिला की पहचान सोमनाथपुर गोपालपुर गांव के जय किशोर यादव की पत्नी सीता देवी रूप में हुई है. घायल सीता देवी को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया था.अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

ट्रक-पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक घायल

नवगछिया एनएच-31 तेतरी गुदरिया बाबा स्थान चौक के समीप धर्म कांटा के सामने ट्रक और पिकअप वाहन में हुई जोरदार टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गया. घायल की पहचान बेगूसराय जिला के सिघोल थाना के कमरुद्दीनपुर के दिलखुश. कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक वाहन में ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा और घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच-31 पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

शादी समारोह में आया था बच्चा, मौत

शाहकुंड अमरपुर स्टेट हाइवे पर किरणपुर गांव के समीप मंगलवार के देर रात हाइवा से कुचल कर छह वर्षीय मासूम बालक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक बालक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के गोरगम्मा गांव के संजीत कुमार यादव का पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई. बालक अंकित कुमार पिता के ननिहाल किरणपुर गांव शादी समारोह में आया था. बालक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया. समाचार लिखे जाने तक शाहकुंड पुलिस जाम तुड़वाने में जुटी थी. थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि बालक की मौत हुई है. हाइवा की खोजबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >