सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. घायल की पहचान अरुण कुमार (31), पिता प्रवीण कुमार, गंगापुर के रूप में हुई है. अरुण कुमार भागलपुर जाने के लिए दोपहर 12 से एक बजे के बीच डीएमयू लोकल ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान ट्रेन के चलने के समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन खुलने ही वाली थी, इस जल्दबाजी में युवक चढ़ने लगा और हादसे का शिकार हो गया. घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने बताया कि युवक ट्रेन पकड़ने के दौरान घायल हुआ है, जिसे परिजन अस्पताल लेकर चले गये.
Bhagalpur news चलती ट्रेन पकड़ने में फिसला युवक, हादसा टला
सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया.
