Bhagalpur news खुले तार की चपेट में आने से महिला बेहोश
सुलतानगंज शाहाबाद में वंदना कुमारी (20) बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना उस समय हुई जब वह घर में बिजली का स्विच दबाने गयी थी. परिजनों के अनुसार, वहां पहले से एक तार खुला था, जिस पर उनकी नजर नहीं पड़ी. जैसे ही वह स्विच दबाने पहुंचीं, खुले तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया, जिससे वह गिर कर बेहोश हो गयी. परिजनों ने घर पर ही प्राथमिक उपचार कर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर तुरंत रेफरल अस्पताल सुलतानगंज ले गये. अस्पताल में उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है.
मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
सुलतानगंज.
बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमैठा पंचायत के सैदानगर में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मारपीट में मन्नू मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल सुलतानगंज पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर होने से बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया.
दुकान से नकदी व सामान की चोरी, मामला दर्ज
सुलतानगंज घोरघट वार्ड दो में एक दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी सहित सामान चोरी की है. दुकानदार शबनम खातून ने थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि चोरों ने दुकान के पीछे के हिस्से से टीन हटा कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.