Bhagalpur news डायन के आरोप में महिला से मारपीट, सात लोगों पर केस

शाहकुं बेलथू गांव की महिला ललिता देवी को पड़ोसियों ने डायन के आरोप में बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया है. जख्मी महिला का इलाज शाहकुंड सीएचसी में हुआ.

शाहकुं बेलथू गांव की महिला ललिता देवी को पड़ोसियों ने डायन के आरोप में बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया है. जख्मी महिला का इलाज शाहकुंड सीएचसी में हुआ. जख्मी महिला ने दर्ज केस में कहा है कि घर में खाना बनाने के क्रम में अकेली थी. पड़ोस के सात आऱोपितों ने हाथ-पैर बांध डायन के आरोप में पिटाई की. आरोपितों की पिटाई से महिला अर्धनग्न हो गयी. आरोपितों ने केस दर्ज कराने पर महिला का अर्धनग्न वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. आरोपितों के इस हरकत की गुहार महिला ने पंचायत में लगायी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. डरी सहमी महिला ने गांव के गुंजा देवी, मिथुन महतो, श्रवण महतो, दिवाकर कुमार, सारथी देवी, सुलोचना देवी, विलाचन महतो पर केस दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी.

जदयू जिलाध्यक्ष ने महादलित परिवार की समस्याओं को सुना

शाहकुंड कसवा खेरही पंचायत के गोरगम्मा गांव में महादलित परिवार की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर विवाद उत्पन्न कर दिया है. जदयू के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष महेश दास गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को सुलझाया. महादलित परिवार के लोगों ने जदयू नेता महेश दास को बताया कि शिवरामपुर मौजा में बिहार सरकार ने हमलोगों को जमीन मुहैयी है, लेकिन गांव के दबंग लोग हमलोगों की जमीन पर जबरन कर रहे हैं. महादलित परिवार की इस समस्या को सुन जदयू के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष ने दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर मामले को समझा बुझाकर शांत कराया. महेश दास ने बताया कि वार्ता को नहीं मान महादलित परिवार को नाहक परेशान करने पर अंचल कार्यालय से न्याय की गुहार लगायी जायेगी.

भाजपा विधायक का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल

नवगछिया बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सचेतक इं कुमार शैलेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा विधायक मुस्लिमों पर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को बिहपुर विस क्षेत्र के खरीक में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें वह लोगों को संबोधित कर रहे थे. वायरल वीडियो में वह कहते नजर आ रहे है कि मुसलमान पाकिस्तान का है, मुसलमान हिंदुस्तान का नहीं है. राजद पार्टी मुसलमानों की पार्टी है. हमारे 27 हिन्दू भाइयों को पहलगाम में मार दिया गया, लेकिन इन्होंने कोई कैंडल नहीं निकाला. मुसलमान हिन्दुस्तान के हिन्दू को इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर करना चाहता है. उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता. पहली बार देश में ऐसा हुआ कि जब आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर हत्या की. प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >