स्टेशन परिसर से विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

आरपीएफ ने भागलपुर स्टेशन के परिसर से 375 एमएल वाली 15 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया है.

वरीय संवाददाता, भागलपुर आरपीएफ ने भागलपुर स्टेशन के परिसर से 375 एमएल वाली 15 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा की रहने वाली 40 वर्षीय किरण देवी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि बैग में शराब लेकर जा रही थी. वही, दूसरी ओर भागलपुर स्टेशन से 12 साल की एक नाबालिग लड़की को आरपीएफ ने बरामद किया है. इंस्पेक्टर के अनुसार पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह गुजरात जाने वाली थी, लेकिन उसके साथ कोई अभिभावक नहीं था. उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >