जेब से पैसे निकालने से रोका तो पत्नी ने पति का सिर फोड़ा

जेब से पैसे निकालने से रोका तो पत्नी ने पति का सिर फोड़ा

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित नौवा टोली में रहने वाले विपिन मंडल पर उसकी पत्नी ने ईंट से हमला कर दिया. सोमवार सुबह हुई घटना के बाद उन्हें आननफानन में मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. उनके सिर से बहुत खून गिर चुका था. इसी वजह से उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रखा गया. अस्पताल में भर्ती विपिन मंडल ने बताया कि वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिला का रहने वाला है. रोजगार के लिए भागलपुर में किराये पर अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर रहता है. सोमवार सुबह जब वह काम पर जाने के लिए तैयार हो रहा था तो उसकी पैंट की जेब में रखे दो हजार रुपये गायब थे. जिसके बारे में पत्नी से पूछने पर पत्नी ने निकालने की बात स्वीकार की. इस पर उसने पत्नी को डांट लगायी. इसी बात को लेकर पत्नी ने घर में रखे से उसका सिर फोड़ दिया. जिससे वह चोटिल होकर वहीं गिर पड़ा. उसके सिर से बहुत खून निकल रहा था. आसपास के लोगों की मदद से उसे मायागंज अस्पताल पहुंचा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >