Bhagalpur News: खेत में मिला कंकाल आखिर किसका है, डीएनए जांच से खुलेगा राज

इस्माइलपुर प्रखंड के जाह्नवी चौक के पास खेत में मिला था कंकाल

इस्माइलपुर प्रखंड के जाह्नवी चौक के पास खेत में मिला था कंकाल

प्रतिनिधि, नवगछिया.

इस्माइलपुर प्रखंड के जाह्नवी चौक के पास खेत में मिला कंकाल आदमी का है या किसी पशु का यह अब स्पष्ट हो जायेगा. इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि कंकाल थाना परिसर में सुरक्षित रखा हुआ है. कोर्ट के आदेश पर जांच की जायेगी. अगर आदमी का है तो क्या यह नरकंकाल मिथिलेश कुमार का ही है. यह भी स्पष्ट हो जायेगा. इसके बाद नरकंकाल को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जायेगा.

बता दें कि सबौर थाना के राजंदीपुर निवासी मृतक मिथिलेश की पत्नी नूतन देवी के बयान पर इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें महिला ने उसे अपने पति के होने की बात कही है. महिला ने बताया कि 19 मई को गांव की एक महिला द्वारा बताया गया कि विक्रमशिला सेतु से सटे जयमंगल टोला स्थित धीरज कुमार साहू के मकई लगे खेत में बने यज्ञशाला के पास जींस, हाफ पेंट, टीशर्ट, एक जोड़ा चप्पल एवं खोपड़ी और कुछ हड्डी पड़ा हुआ है. सूचना पर हम सभी जाकर देखे तो मैं अपने लापता पति मिथिलेश कुमार का जींस, हाफ पैंट और टीशर्ट एवं चप्पल पायी. वह मेरे पति का ही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >