bhagalpur news. एसएस बालिका केंद्र पर देर से पहुंचे परीक्षार्थी, अंदर जाने से रोका तो किया हंगामा

इंजीनियरिंग व बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी एसएस बालिका उच्च विद्यालय नाथनगर देरी से पहुंचे, जहां अंदर घुसने देने से मना कर दिया तो विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया.

इंजीनियरिंग व बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी एसएस बालिका उच्च विद्यालय नाथनगर देरी से पहुंचे, जहां अंदर घुसने देने से मना कर दिया तो विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया. कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि मात्र दो मिनट देर से पहुंचे थे, जिसे सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी ने प्रवेश करने से रोक दिया. जानकारी पाकर विद्यालय की प्राचार्य माधुरी कुमारी पहुंची और उन परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश कराया.

प्राचार्य ने बताया कि सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग टाइम था, लेकिन कुछ परीक्षार्थी एक दो मिनट देर से पहुंचे थे. बताया कि प्रवेश द्वार पर पहुंच कर परीक्षार्थियों को प्रवेश करवाया. किसी प्रकार का हंगामा नहीं हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >