Bhagalpur News: पुलिस ने खदेड़ा, तो हथियार छोड़ भागे बालू माफिया, दो कट्टा बरामद

पुलिस ने खदेड़ा, तो हथियार छोड़ भागे बालू माफिया, दो कट्टा बरामद

प्रतिनिधि, जगदीशपुर

पुलिस की सख्ती के बावजूद जगदीशपुर के प्रतिबंधित टहसूर बालू घाट पर सक्रिय बालू माफिया मंगलवार की रात हथियार के साथ ग्रुप बना कर ट्रैक्टर से बालू उठाव की योजना बना रहे थे. सूचना पर जगदीशपुर पुलिस थानाध्यक्ष के साथ मौके पर छापेमारी के लिए पहुंच गयी. जब पुलिस टहसूर घाट पहुंची तो उसे देखकर बालू माफिया भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने भी बालू माफियाओं को खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी भाग निकले. माफिया पुलिस से बचने के लिए अपने हथियार भी वहीं छोड़ कर भाग निकले. पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि माफिया हथियार छोड़कर भाग निकले. दो कट्टा व दो कारतूस बरामद किया गया है. माफियाओं की पहचान कर उस पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >