Bhagalpur news शादी की खुशियां मातम में बदली, युवक की मौत
नवगछिया खरीक थाना क्षेत्र के दयालपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर नवटोलिया के भिखारी तांती के पुत्र सुजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है. सुजीत कुमार शर्मा अपने चचेरे साले की शादी में शामिल होने दयालपुर आया था. घर में शादी की तैयारी जोरों पर थी. 19 अप्रैल को बारात दयालपुर से एकनिया जाने वाली थी. परिवार में खुशी का माहौल था. पत्नी बनारसी साड़ी पहनकर हाथों में मेहंदी लगाखुशी से झूम रही थी. इस बीच बिना किसी को बताये सुजीत कुमार अपनी बाइक से खरीक की ओर निकल गया. जैसे ही वह दयालपुर चौक के पास पहुंचा, एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. सुजीत की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. पत्नी गहरे सदमे में है.
निजी स्कूल के वैन चालक ने की आत्महत्या
थाना क्षेत्र के खरीक बाजार स्थित एक निजी स्कूल के वैन चालक ने रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी. सीसीटीवी कैमरा के मुताबिक घटना शनिवार की देर रात नौ बजे बतायी जा रही है. मृतक की पहचान खरीक बाजार के ही जागेश्वर चौधरी का करीब 45 वर्षीय पुत्र डब्लू चौधरी के रूप में हुई. रोज की भांति रविवार की सुबह जब स्कूल के संचालक समेत अन्य कर्मी स्कूल पहुंचे, तो घटना की जानकारी मिली. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी.सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेश कुमार स्कूल पहुंचे. बरामदे की छत में लगे हुक में रस्सी के सहारे लटक रहे शव को नीचे उतरवाया. पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. मृतक नशे में पत्नी को प्रताड़ित करता था. उसकी पत्नी के बीच बीते 10 साल से अक्सर पारिवारिक विवाद चल रहा था. कई बार पंचायत हुई लेकिन रिश्ता में सुधार नहीं हो पाया. पत्नी प्रीतम देवी अपने बच्चों के साथ नारायणपुर स्थित अपना मायका में रहती थी. इससे वह तनाव में रहता था.आशंका है कि इसी तनाव से यह कदम उठाया. स्कूल की एक चाबी चालक के पास रहती थी. वह रात में कभी घर तो कभी स्कूल में ही सो जाता था. घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह पत्नी बच्चों के साथ खरीक बाजार पहुंची. पत्नी और बच्चों के चीत्कार से कोहराम मच गया. चालक को दो बेटी, प्रिया कुमारी,अन्नया कुमारी और एक बेटा हैप्पी कुमार है. बड़ी बेटी प्रिया की शादी हो चुकी है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि अबतक की जांच में यह बात सामने आयी है कि चालक के बर्ताव से परेशान होकर पत्नी अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी. जिससे वह हमेशा तनाव में रहता था.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.