Bhagalpur news पीरपैंती में मुखिया पर वार्ड सदस्यों ने गबन का लगाया आरोप

पीरपैंती ओलापुर पंचायत के मुखिया गुलसागर रजक पर वार्ड सदस्यों ने बिना काम कराये पैसा निकासी करने का आरोप लगाया है.

पीरपैंती ओलापुर पंचायत के मुखिया गुलसागर रजक पर वार्ड सदस्यों ने बिना काम कराये पैसा निकासी करने का आरोप लगाया है. पंचायत के 12 वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी, डीडीसी, मुख्य सचिव, एसडीओ, बीडीओ व बीआरओ को आवेदन दिया है. इसमें वार्ड 3 के सदस्य अनंत कुमार बादल ने मुखिया पर आरोप लगाया है कि हमारे वार्ड में पपु महलदार के घर से विशेश्वर रजक के घर तक काफी पानी रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी. इसे लेकर कई बार मुखिया से शिकायत की गयी, लेकिन पहल नहीं की गयी.

ग्रामीणों ने चंदा कर करीब 100 फीट तक सड़क बनवाया. जिससे लोगों को आने जाने कोई दिक्कत नहीं हो. सड़क मरम्मत होने के बाद मुखिया व पंचायत सचिव ने 15वीं वित्त आयोग से राशि की निकासी कर ली. इसके साथ ही सड़क के पास बोर्ड भी लगा दिया गया है. जबकि बोर्ड में न तो राशि दर्शाया गया और न ही योजना संख्या दर्शाया गया है. इस संबंध में मुखिया से बात करने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी. प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है. जांच के लिए कमेटी गठित की जायेगी.

स्कूल के जर्जर भवन समेत बैंच-डेस्क की मांगी सूची

सुलतानगंज बीआरसी में शनिवार को बीडीओ संजीव कुमार ने स्कूल प्रधान के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल की जर्जर भवन, चापाकल खराब, बैंच-डैक्स की कमी आदि की रिपोर्ट मांगी गयी है. बीडीओ ने बताया कि स्कूल प्रधान को निर्देश दिया गया है कि बच्चों के पठन-पाठन में कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए जो भी मूलभूत संसाधन है उसे पूरा करें. बच्चों के उपस्थित सुनिश्चित करने को लेकर भी निर्देश दिया गया है. कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी बच्चों को प्रदान किया जाये. बीईओ ने कंपोजिट ग्रांट की राशि जल्द खर्च करने को लेकर दिशा-निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती, बीपीएम पुष्कर कुमार सहित बीआरपी व स्कूल प्रधान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >