Bhagalpur News: वार्ड पार्षद के पुत्र व जदयू नेता पर गोलीबारी करने का आरोप

हनुमान मंदिर मुसहरी पार्टी में वार्ड पार्षद के पुत्र व जदयू नेता पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है.

प्रतिनिधि, नवगछिया.

हनुमान मंदिर मुसहरी पार्टी में वार्ड पार्षद के पुत्र व जदयू नेता पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में नवगछिया नगर परिषद के मुसहरी पट्टी वार्ड 26 निवासी शिवशंकर ऋषिदेव ने नवगछिया एससी एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है. जिसमें वार्ड पार्षद पुत्र व जदयू नेता हिमांशु भगत व मोहन सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है. हिमांशु भगत की मां नवगछिया नगर परिषद में वार्ड पार्षद हैं. शिवशंकर ऋषिदेव की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 24 अप्रैल की रात 11.50 बजे वह अपने मामा नंदलाल ऋषि के यहां से शादी का भोज खाकर घर जा रहा था. हनुमान मंदिर मुसहरी पट्टी के पास हिमांशु भगत, मोहन सिंह ने देखते ही जाति सूचक गाली दी. विरोध किया, तो हिमांशु भगत पिस्तौल निकालकर जान मारने की नीयत से दो गोली चला दी. मुझे नहीं लगी, तो तीसरी गोली चलाया जो वहां खड़ी बकरी को लगी. आदर्श थाना के पुलिस पदाधिकारी सूचना पर आये उस जगह से दो गोली का खोखा बरामद किये. नवगछिया एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नारायणपुर में एनएच-31 पर खड़े ट्रक की हुई चोरी

भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 से बालू लोड करने कटिहार से जमुई जा रहा ट्रक नारायणपुर बस स्टैंड चौक से करीब एक किलोमीटर आगे से चोरी कर ली गयी. मामले में ट्रक ऑनर कटिहार जिला के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुश्मलपुर बारी नगर के स्व तनिकलाल चौधरी का पुत्र जयकिशोर चौधरी ने शुक्रवार को भवानीपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर व उसके गिरोह के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को दिन के करीब दो बजे नवगछिया से गाड़ी का काम करवाकर अपने ट्रक ड्राइवर भागलपुर जिला के जगदीशपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गौरा चौकी निवासी मेहतर यादव का पुत्र जंतोश यादव के साथ ट्रक नंबर BR11GD 4821 को लेकर बालू लोड करने के वास्ते जमुई जा रहा था. पुलिस छानबीन कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >