TMBU News: वर्ष 1890 में हुई थी स्वामी विवेकानंद की भागलपुर यात्रा

वर्ष 1890 में हुई थी स्वामी विवेकानंद की भागलपुर यात्रा

– टीएनबी कॉलेज में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस

वरीय संवाददाता, भागलपुर

टीएनबी कॉलेज में इतिहास विभाग एवं एनएसएस के संयुक्त बैनर तले गुरुवार को विश्व बंधुत्व दिवस मनाया गया. मौके पर डॉ रविशंकर चौधरी ने विषय प्रवेश कराते हुए स्वामी विवेकानंद के भागलपुर-संदर्भ की चर्चा की. उन्होंने कहा कि 1890 में विवेकानंद की भागलपुर यात्रा हुई थी. अपने गुरु भाई अखंडानंद के साथ भागलपुर आकर बरारी वाटर वर्क्स स्थित मनमतनाथ गुप्त के आवास पर रुके थे. यहां सप्ताह भर भजन संध्या और प्रवचन का आयोजन हुआ था. स्वामी जी बनैली स्टेट के जमींदार कुमार नित्यानंद सिंह के यहां भी अतिथि बनकर गये थे. प्रो राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन में भाषण के बाद उन्हें पूरी दुनिया में ख्याति मिली. छात्रों को उनके उपदेश उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक की लक्ष्य प्राप्त न हो जाये. इसकी प्रासंगिकता को समझाया.

विवेकानंद के विचारों ने पूरी दुनिया को झकझोरा

वहीं, डॉ विजय कुमार वर्मा ने कहा कि विवेकानंद के विचारों ने पूरी दुनिया को झकझोरा. सभी युवा अपने युवा साथियों के बीच स्वामी जी के संदेश की चर्चा करें. युवा एकाग्रचित होकर ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य प्रो दीपो महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अतिथियों का स्वागत नीलू शर्मा ने किया. इस अवसर पर डॉ कुमार जैनेंद्र, डॉ मधुरेश, जय कुमार, विष्णु शर्मा, हशुल्लाह, सागर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >