Bhagalpur news एचएम के तबादला की मांग पर अड़े ग्रामीण, पठन-पाठन ठप

सुलतानगंज करहरिया पंचायत उत्क्रमित मवि में परिभ्रमण में छात्रों को भोजन-पानी नहीं मिलने से उपजे विवाद की बाथ थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल कर प्रधानाध्यापक (एचएम) सहित पांच लोगों को छोड़ दिया.

सुलतानगंज करहरिया पंचायत उत्क्रमित मवि में परिभ्रमण में छात्रों को भोजन-पानी नहीं मिलने से उपजे विवाद की बाथ थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल कर प्रधानाध्यापक (एचएम) सहित पांच लोगों को छोड़ दिया. पुलिस को किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं होने से यह कार्रवाई की गयी. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करायी है. प्रारंभिक जांच के बाद सभी को मुक्त कर दिया गया. स्कूल का ताला खोल दिया गया है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण पर ले जाया गया था, लेकिन वहां उन्हें भोजन नहीं मिलने से नाराज छात्रों व अभिभावकों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी थी. मंगलवार को मामले की जांच करने प्रभारी बीईओ राकेश कुमार विद्यालय पहुंचे थे. इस दौरान आरोप है कि प्रधानाध्यापक कुछ असामाजिक तत्वों को विद्यालय परिसर में प्रवेश कराया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उन लोगों की पिटाई कर दी. स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानाध्यापक सहित पांच लोगों को पुलिस ने थाना में सुरक्षित रखा. बुधवार को अवकाश रहने से गांव में कोई विशेष गतिविधि नहीं देखी गयी. परिभ्रमण विवाद के चलते विद्यालय में पिछले दो दिनों से पठन-पाठन पूरी तरह बाधित है. अब गुरुवार को देखना होगा कि ग्रामीण विद्यालय में सुचारू रूप से पठन-पाठन करवाते है कि विरोध पर अडिग रहेगे. ग्रामीणों की मांग है कि प्रधानाध्यापक का तबादला किसी अन्य विद्यालय में किया जाये. ग्रामीणों का कहना है कि यदि तबादला नहीं हुआ, तो विवाद और गहरा सकता है. शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं.

आर्म्स एक्ट में फरार आरोपित गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित तेतरी का बिहारी पंडित है. आरोपित के विरुद्ध नवगछिया थाना में अर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपित का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपित के विरुद्ध नवगछिया थाना में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के चार व एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >