Bhagalpur News: विद्या देवी से आइसा खातून बनी महिला, की आत्महत्या

थाना क्षेत्र के छोटी खिरीडांड़ गांव में विद्या देवी से आइसा खातून(28) बनी महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

– गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह निवासी महिला ने खिरीडांड़ गांव में कर ली थी दूसरी शादी- पहली सादी नया टोला में हुई थी, जहां हैं चार बच्चे

प्रतिनिधि, सन्हौला

थाना क्षेत्र के छोटी खिरीडांड़ गांव में विद्या देवी से आइसा खातून(28) बनी महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे के ग्रील को गैस कटर से काट कर महिला के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने परिजनों से पूछताछ कर घटनास्थल की जांच की और कमरे को एफएसएल जांच के लिए सील करवा दिया. मौके पर सास जुबैदा खातून ने बताया कि उसकी बहू अपने पहले पुत्र प्रेम को नया टोला से यहां (छोटी खिरीडांड़) साथ लेकर आयी थी, उसके साथ काफी मारपीट की. जब प्रेम बेहोश हो गया, तो मां को लगा की उसकी मौत हो गई है. इसके बाद वह आहत होकर रूम बंद कर ली और फांसी लगा ली.

जानकारी के अनुसार सोनूडीह निवासी विद्या की शादी पहले गोराडीह थाना क्षेत्र के नया टोला के सहदेव मंडल से हुई थी. वहां उसकी तीन बेटियां और एक पांच वर्षीय बेटा भी है. मृतका की वर्तमान सास जुबेदा खातून ने बताया कि विद्या देवी जयखूंट चौक पर पार्लर चलाती थी. ससुराल से स्कूटी से आती-जाती थी. इसी बीच दो साल पूर्व छोटी खिरीडांड़ गांव के मुमताज से प्रेम हो गया और उसने अपना नाम आइसा खातून बदल कर शादी कर ली. यहां एक बेटी साइरा भी है. इस बीच मुमताज एक मामले में जेल चला गया, जिसके बाद उसे पैसे की परेशानी होने लगी.

पति के जेल जाने पर अपने भाई से मांगी थी आर्थिक मदद

इसी बीच आर्थिक तंगी के कारण आइसा खातून ने अपने भाई से मदद भी मांगी. दूसरी शादी करने के कारण उसे किसी तरह की मदद नहीं दी गयी. मृतका के भाई एतवारी मंडल ने बताया कि दूसरी शादी कर लेने के कारण मायके में सभी उससे खफा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >