bhagalpur news. कूड़ा निस्तारण के लिए बनाये गये चार में से दो ट्रांसफर स्टेशन एक से साल बंद

पिछले एक साल विसर्जन घाट स्थित ट्रांसफर स्टेशन व छह माह से बबरगंज स्थित ट्रांसफर स्टेशन बंद है.

निगम क्षेत्र के कूड़ा को कॉम्पेक्ट कर उसे कनकैथी में गिराने को लेकर निगम की ओर से शहर में चार जगहों पर ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण हुआ है. ये ट्रांसफर स्टेशन विसर्जन घाट के पास, लाजपत पार्क के बगल में, बबरगंज व भूतनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते में हैं. यहां कॉम्पेक्ट मशीन से कूड़ा को कॉम्पेक्ट कर उसे डंपिंग ग्राउंड कनकैथी में फेंका जाता है. लेकिन पिछले एक साल विसर्जन घाट स्थित ट्रांसफर स्टेशन व छह माह से बबरगंज स्थित ट्रांसफर स्टेशन बंद है. मशीन में खराबी होने के कारण यह बंद है. लेकिन इसे चालू करने के लिए कोई ठाेस पहल नहीं की जा रही है. इस वजह से बंद पड़े दो ट्रांसफर स्टेशन का लगभग 24 मीट्रिक टन कूड़ा बिना कंम्पेक्ट किये हुए कनकैथी डंपिंग ग्राउंड फेंक दिया जाता है. कॉम्पेक्ट मशीन व ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण में लगभग पचास लाख से अधिक की राशि लगी है. – स्वास्थ्य प्रभारी ने कहा, भिवंडी की कंपनी टीपीए के टेक्निशियन आज पहुचेंगे भागलपुर, मशीन में आयी खराबी को करेंगे ठीक बंद कॉम्पेक्ट मशीन में आयी खराबी को लेकर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी आदित्य जायसवाल ने कहा कि मशीन को ठीक करने के लिए राजस्थान के भिवंडी से टीपीए कंपनी के टेक्निशियन गुरुवार को भागलपुर पहुंच जायेंगे. उन्होंने कहा कि टेक्निशियन मशीन की खराबी को ठीक करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >