Bhagalpur news तालाब में डूबने से दो मौसेरे भाईयों की मौत

एनएच-31 बगड़ी चौक के समीप बुधवार की दोपहर करीब एक बजे तालाब में नहाने के दौरान दो किशोर की डूबने से मौत हो गयी.

एनएच-31 बगड़ी चौक के समीप बुधवार की दोपहर करीब एक बजे तालाब में नहाने के दौरान दो किशोर की डूबने से मौत हो गयी. जानकारी मिलने पर खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच कर तलाब में डूबे किशोरों की खोजबीन की. स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से दोनों शव को तालाब से बाहर निकला गया. तालाब में डूबे दोनों किशोरों के शवों पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में करा परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के भरतखंड के विभूति यादव का पुत्र बालवीर कुमार(10 ) व भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के केशो यादव का पुत्र विक्रम कुमार(11) के रूप में हुई. दोनों सगे मौसेरे भाई थे. बालवीर अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था, जबकि विक्रम तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था. दोनों अपनी-अपनी मां और भाई-बहनों के साथ अपने नाना बगड़ी के कैलाश यादव के यहां आये थे. बुधवार को दोपहर दोनों अपने ननिहाल से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित अपने नाना के बासा पर घूमने गये थे. नहाने के दौरान दोनों तालाब में पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गये. परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया.

आधार कार्ड बनाने मे अधिक पैसा लेने का वीडियो वायरल

शाहकुंड प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड बनाने में अधिक पैसा लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक डाटा आपरेटर से 120 के रुपये के स्थान पर 220 रुपये अवैध वसूली करने पर सवाल खड़ा कर रहा है. युवक के सवाल का डाटा आपरेटर जवाब नहीं दे रहा है. हालांकि वायरल वीडियो का प्रभात खबर अखबार पुष्टि नहीं करता है. शाहकुंड के एक दो अन्य केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने में अधिक पैसा वसूलने और बिचौलिया के सक्रियता से लोग परेशान हैं.

सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

शाहकुंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांट खुशी का इजहार किया. मौके पर अमरजीत कुमार, विनय कुमार, प्रफुल्ल सिंह, पंकज ठाकुर, रमेश सिंह, पंकज शर्मा, जवाहर सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >