Bhagalpur news शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गनगनियां पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार कैलाश ठाकुर एवं सोहन ठाकुर को नशे की हालत में पकड़कर थाना लाया गया, जहां चिकित्सीय जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया.
रेलवे स्टेशन पर भी कार्रवाई
वहीं रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने दिव्यांग बोगी में सफर कर रहे एक व्यक्ति को पकड़कर थाना लाया. उचित पहचान के बाद उसे पीआर बॉन्ड पर मुक्त करते हुए न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. इधर, गंदगी फैलाने के आरोप में पकड़े गए एक अन्य व्यक्ति से कमर्शियल विभाग द्वारा जुर्माना वसूल कर उसे छोड़ दिया गया. पुलिस और रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.
दो अलग-अलग गांवों से दो लड़कियां लापता, मामला दर्ज
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में परिजनों द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पहला मामला नगर परिषद क्षेत्र के एक मुहल्ले का है, जहां एक नाबालिग लड़की दादी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. वहीं दूसरे मामले में एक गांव से बीए की छात्रा घर से यह कहकर निकली कि वह थोड़ी देर में लौट आएगी, लेकिन वह भी वापस नहीं आई. इस मामले में लड़की की मां ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गलत नियत से भगा ले जाया गया है. पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और लापता लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.