Bhagalpur news ट्रक ड्राइवर को चाकू मारकर नकदी छीनी, हालत गंभीर

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर तेतरी स्थित ढाबा किंग के समीप मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक ट्रक चालक पर हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर तेतरी स्थित ढाबा किंग के समीप मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक ट्रक चालक पर हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी लूटकर फरार हो गये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के सीताराम सहनी के पुत्र चंदेश कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे चंदेश कुमार सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर शौच के लिए उतरे थे. इसी दौरान दो की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और चाकू का भय दिखाकर चालक से पांच हजार रुपये लूट लिए.

घटना के दौरान बदमाश चालक से मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन चालक द्वारा मोबाइल देने में आनाकानी करने पर अपराधियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन लोगों को आता देख दोनों अपराधी वहां से फरार हो गए.

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, नामजद मामला दर्ज

कहलगांव थाना क्षेत्र के एक बगीचा में लकड़ी चुनने गयी आठ साल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी. पीड़िता की मां ने थाने में नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने लड़की का अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच करायी है. थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं. फिलहाल वह घर से फरार है. इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >