Bhagalpur. दो दिनों से फेल है तिलकामांझी का ट्रैफिक सिग्नल

भागलपुर-तिलकामांझी चौराहा का सिग्नल पिछले दो दिनों से फेल है.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

Bhagalpur. भागलपुर-तिलकामांझी चौराहा का सिग्नल पिछले दो दिनों से फेल है. सिग्नल फेल रहने के कारण चारो तरफ से वाहनों को बेतरतीब परिचालन हो रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका है. कई वाहन आपस में टकराने से बाल बाल बच गये. कुछ मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर की सूचना है, टक्कर के मामूली होने के कारण किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मोटरसाइकिल चालकों के बीच बाताबाती जरूर हुई. ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों से सिग्नल फेल है. लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी है. दो से तीन दिन में चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >