विक्रमशिला सेतु हादसे का असर: टीएमबीयू ने सोमवार की सभी परीक्षाएं रोकीं

विक्रमशिला सेतु का स्लैब गंगा में गिरने के बाद तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी हैं. इसकी सूचना सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों को भेज दी गई है.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट भागलपुर. विक्रमशिला सेतु का स्लैब गंगा में गिरने के बाद तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को होने वाली सभी परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी हैं. इसकी सूचना सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों को भेज दी गई है. कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने संस्थानों में परीक्षा स्थगन की सूचना नोटिस के रूप में चस्पा करें. टीएमबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि सेतु ध्वस्त होने के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी, जिससे उनके परीक्षा छूटने की आशंका थी. इसी को ध्यान में रखते हुए केवल सोमवार की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने शेड्यूल के अनुसार अन्य सभी परीक्षाएं यथावत निर्धारित समय और केंद्रों पर आयोजित होंगी. परीक्षा नियंत्रक ने यह भी कहा कि विवि के वरीय अधिकारियों से बातचीत के बाद आगे की स्थिति पर अपडेट जारी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >