Bhagalpur news टीएलएम मेला का हुआ आयोजन

प्लस टू एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकटपुर में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया.

सुलतानंगज प्लस टू एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकटपुर में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. समन्वयक राजीव कुमार व संचालक जुल्फिकार अली, वार्ड 21 के पार्षद शोभा देवी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. मेले में शहरी कॉम्प्लेक्स से संबद्ध कुल नौ विद्यालय के वर्ग 1-5 तक के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपने-अपने टीएलएम के साथ मेले में सहभागिता दर्ज किया. उसमें पांच उत्कृष्ट टीएलएम का चयन निर्धारित चयन समिति के द्वारा किया. जिन्हें बीआरसी स्तर के मेले में भेजा जायेगा. उत्कृष्ट पांच टीएलएम निर्माता शिक्षक पहला प्रेमलता कुमारी, दूसरा रवि राज, तीसरा विवेक सिंह, चौथा जुली कुमारी व पांचवा शंभू कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. शेष सभी सहभागी विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी व्यक्तिगत प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया.

नवोदय गुरुकृपा के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

कहलगांव नवोदय गुरुकृपा का प्रथम वार्षिक उत्सव समारोह चहक का आयोजन शनिवार को स्कूल परिसर में किया गया. स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. उद्घाटन मुख्य अतिथि ई शुभानंद मुकेश प्रदेश महासचिव जदयू तथा विशिष्ट अतिथि प्रो पवन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर गुरुकृपा स्कूल के निदेशक पवन कुमार खेतान, नवोदय गुरुकृपा स्कूल के निदेशक मुरारी खेतान तथा गुरुकृपा किड्स के निदेशक अंकुर खेतान, प्राचार्य पिंटू साह सहित काफी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद थी. प्राचार्य ने वार्षिक विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया.

श्री विष्णु महायज्ञ में एकादशी उद्यापन पूजन

बिहपुर सोनवर्षा गांव में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में शनिवार की देर शाम एकादशी उद्यापन पूजन संपन्न हुआ. शनिवार को सौ से अधिक महिलाओं ने पूरे विधिविधान से एकादशी उद्यापन पूजन किया. शनिवार को कथा वाचिका गौरी गौरांगी के प्रवचन से श्रद्धालु भाव विभाेर हो गये. 12 फरवरी तक चलने वाला अखंड रामधुन जारी है. अयोध्या से पहुंची कथा वाचिका प्रेमा सखी का प्रवचन 12 फरवरी तक अपराह्न चार बजे से शाम सात बजे तक होगा. रोजाना भजन व रात नौ से एक बजे तक रोजाना रासलीला हो रहा है. महायज्ञ में सुरक्षा पूरी तरह से चाक-चौबंद है. भागलपुर के अलावा खगड़िया, बांका, कटिहार, बेगूसराय समेत अन्य कई जिलों से पहुंच रहे श्रद्धालु यहां लगे मेले का पूरा आनंद ले रहे हैं. महायज्ञ मंडप परिक्रमा के लिए श्रद्धालु महिला/पुरुषों का जनसैलाब उमड़ रहा है. मुख्य आचार्य डा़ॅ रतिशचंद्र झा की उपस्थिति में 21 पंडितों ने मुख्य महायज्ञ मंडप में हवन, पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >