Weather Alert. प्री-मानसून से पहले बारिश ने बदली फिजा, शनिवार को आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. हर दो से तीन दिनों के अंतराल पर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत देने के साथ-साथ कृषि परिदृश्य को भी प्रभावित किया है.

Bhagalpur News भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

जिले में माॅनसून के आगमन में अभी समय है और प्री-मानसून ने भी आधिकारिक तौर पर दस्तक नहीं दी है. इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. हर दो से तीन दिनों के अंतराल पर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत देने के साथ-साथ कृषि परिदृश्य को भी प्रभावित किया है.आम और लीची के किसानों के खिले चेहरे

इस बेमौसम बारिश का सबसे सकारात्मक प्रभाव जिले के आम और लीची उत्पादकों पर पड़ा है. बारिश की फुहारों ने लीची की फसल में चमक और लाली ला दी है. जानकारों के मुताबिक, लीची अब पूरी तरह तैयार होने की स्थिति में है और अगले तीन से चार दिनों के भीतर फलों की तुड़वाई शुरू हो जायेगी.शनिवार के लिए मौसम विभाग का ”येलो अलर्ट”

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 मई (शनिवार) को जिले में मौसम बिगड़ सकता है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय नमी 70-75% और दोपहर में 30-35% रह सकती है.किसानों के लिए जरूरी सलाह

मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. खेतों में जिन फसलों की कटाई हो चुकी है, उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर रखें या तिरपाल आदि से ढककर रखें ताकि बारिश से फसल को नुकसान न पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >