3.36 लाख रुपये के प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया के कदवा थाना पुलिस ने 3.36 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित और नकली लॉटरी टिकट बरामद किए हैं. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है.

Police Action: नवगछिया के कदवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट के बड़े अवैध कारोबार का खुलासा किया है. पुलिस ने करीब 3.36 लाख रुपये मूल्य के 3,43,290 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट बरामद किए हैं. मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ऑटो से भेजी जा रही थी टिकटों की खेप

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर एसएच-58 स्थित कदवा थाना चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें से 2,71,890 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट बरामद किए गए. मौके से ऑटो चालक नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया निवासी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

निशानदेही पर घर में छापेमारी

पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि बरामद लॉटरी टिकट मक्खातकिया निवासी रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार ने मधेपुरा पहुंचाने के लिए दिए थे. चालक की निशानदेही पर पुलिस ने रतन कुमार के घर पर छापेमारी की. वहां से 71,400 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट बरामद किए गए. इस दौरान रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार और मोहित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

कुल 3.43 लाख टिकट बरामद

पुलिस ने दोनों जगहों से कुल 3,43,290 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट जब्त किए हैं. बरामद टिकटों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.36 लाख रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान टिकटों की ढुलाई में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया गया.

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Police Action: कदवा थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकटों की छपाई कहां हुई और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >