Bhagalpur news थाना के पास ही चोरों का आतंक, भड़के दुकानदार

नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक पर एक ही रात तीन दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गयी, जिसके बाद दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा.

नवगछिया में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. हैरानी की बात यह है कि पांच थाना से कुछ ही दूरी पर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. ताजा मामले में रंगरा थाना और नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक पर एक ही रात तीन दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गयी, जिसके बाद दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा. घटना चार अप्रैल की रात की है, जब निरंजन यादव, शिवनंदन यादव और मुकेश पासवान अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे. सुबह लौटने पर तीनों दुकानों का ताला टूटा मिला और सामान गायब था. निरंजन यादव की दुकान से करीब 15 लीटर डीजल, चावल-दाल सहित लगभग 10 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ, जबकि शिवनंदन यादव की पान दुकान से करीब एक हजार और मुकेश पासवान के पान दुकान से करीब छह हजार रुपये का सामान चोर ले गये. आक्रोशित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और नवगछिया पुलिस मुर्दाबादके नारे लगाये. लोगों का आरोप है कि थाना के नजदीक होने के बावजूद पुलिस गश्ती नहीं करती, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी बड़े गिरोह का खुलासा नहीं हुआ. पुलिस की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह गयी है. दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्धों की गिरफ्तारी और चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है. नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >