रानी तालाब इलाके में घर का ताला तोड़ 1.65 लाख के सामान की चोरी

रानी तालाब इलाके में घर का ताला तोड़ 1.65 लाख के सामान की चोरी

गुरुवार देर रात हुई घटना के बाद शुक्रवार सुबह पहुंचे गृह मालिक ने पुलिस को दी जानकारी औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरोमाइल) थाना क्षेत्र के रानी तालाब स्थित गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले कटिहार स्थित एक अखबार के कर्मी मनीष कुमार सिंह के घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब एक लाख 65 हजार रुपये मूल्य के आभूषण सहित अन्य सामान व नकद की चोरी कर ली. शुक्रवार सुबह भागलपुर पहुंच गृह मालिक ने पहले घटना का आकलन किया और फिर इसकी शिकायत जीरोमाइल पुलिस से की. मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने काम को लेकर अपने घर में ताला लगाकर कटिहार में रहते हैं. शुक्रवार सुबह उनके पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है. आकलन करने पर पता चला कि घर की अलमारी से चोरों ने सोने का चेन, एक जोड़ा कान का झुमका, दो सोने की अंगूठी, चांदी का पायल सहित कुल 1.65 हजार रुपये के सामान की चोरी की गयी है. उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका है कि चोर गुरुवार रात उनके घर में घुसे थे. इधर जीरोमाइल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >