bhagalpur news. भाई की मौत के बाद डिप्रेशन में था युवक, कर ली आत्महत्या

शहर में एक युवक ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार दोपहर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत चुनिहारी टोला में हुई.

शिव शक्ति स्वीट्स के मालिक निर्मल शर्मा के पुत्र राजेश शर्मा (41) ने की खुदकुशी

शहर में एक युवक ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार दोपहर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत चुनिहारी टोला में हुई. मृतक की पहचान प्रतिष्ठित मिठाई दुकान शिव शक्ति स्वीट्स के मालिक निर्मल शर्मा के पुत्र राजेश शर्मा (41) के रुप में हुई है. परिजनाें के अनुसार वह पिछले कुछ माह से डिप्रेशन में था. घटना कि जानकारी मिलते रिश्तेदार व आसपास के लोग पहुंचे.

हैदराबाद में बड़े भाई की हुई थी मौतमामले को लेकर मृतक के पिता ने निर्मल शर्मा बताया कि, हैदराबाद में बड़े भाई श्याम शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. तब से राजेश डिप्रेशन का शिकार हो गया था. परिजनाें ने बताया कि भाई कि मौत का गहरा सदमा लगा था. वह खुद को भाई की मौत का जिम्मेवार समझ बैठा था. परिजनों ने बताया कि राजेश बेहद ही शांत प्रवृत्ति का था. उसे कोई गलत आदत नहीं थी. बीती रात दुकान से लौटने के बाद भाई के बच्चों के साथ खेला था. सुबह वापस दुकान जाने के लिए नौकर उसे उठाने गया ताे दरवाजा अंदर से लगा हुआ था. काफी देर कमरे से जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने खिड़की से देखा. राजेश का शव फंदे से लटका हुआ पाया. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनाें की मौजूदगी में पंखे से लटके शव को उतारा. घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि मेरा कोई दोस्त-मित्र नहीं है. इस कारण मैं जिंदगी के बारे में कोई फैसला नहीं ले पा रहा हूं. समझ में नहीं आ रहा कि क्या करूं. भाई की मौत के बाद से मैं डिप्रेशन में हूं. गौरतलब हो कि मृत युवक की पांच साल पहले शादी हुई थी. शादी कुछ ही दिन बाद पत्नी ने तलाक ले लिया. तब से वह तलाकशुदा था. इधर, एक साल पहले भाई की मौत हो गयी.

पिता ने सबसे पहले लटका हुआ शव देखामृतक के पिता निर्मल शर्मा दिन में दुकान से घर लौटे. राजेश की खोजबीन शुरू की. उसके कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे से झूलता मिला. घटना की जानकारी पड़़ासियों को दी गयी. लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. स्थानीय वार्ड पार्षद मोंटी जोशी नेबताया कि एक साल पहले मृतक के बड़े भाई श्याम की बीमारी से मौत हो गयी थी. इस कारण वह डिप्रेशन में चला गया था.

थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. मामले जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >