Aaj Ka Mausam. भागलपुर में बदलेगा मौसम, तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी

जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट

भागलपुर.

बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 मई तक जिले में मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 मई रविवार को जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है. इसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वर्षा की संभावना को देखते हुए फिलहाल सिंचाई रोक दें और खाद व कीटनाशक का छिड़काव साफ मौसम में ही करें. मूंग और उरद की फसल में पीला मोजेक रोग पर निगरानी रखने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >