Bhagalpur News: सत्संग से आनंदित हो रहे आसपास के ग्रामीण

सत्संग से आनंदित हो रहे आसपास के ग्रामीण

– ममलखा पंचायत में संतमत सत्संग शिविर का चौथा दिन

प्रतिनिधि, सबौर

सात दिवसीय संतमत सत्संग ध्यान, ज्ञान, भजन, प्रवचन समारोह के चौथे दिन आसपास के ग्रामीणों ने इस ज्ञान, भजन, प्रवचन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. रामवृक्ष साहेब की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में संतमत सत्संग समारोह का आयोजन किया. आयोजन समिति के व्यवस्थापक रामकृष्ण ने बताया कि यह सत्संग कार्यक्रम 15 सितंबर तक होगा.

अंतिम दिन संतमत सत्संग आयोजन समिति की तरफ से विशेष रूप से स्वच्छ शुद्ध भंडारा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बांका, सहरसा, मधेपुरा, मुंगेर, खगड़िया, साहेबगंज, गोड्डा, दुमका, जमुई, लखीसराय आदि जगहों से संत प्रेमी प्रतिदिन आ रहे हैं. कार्यक्रम के आयोजन से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना हुआ है. इस ध्यान साधना शिविर में आने वाले श्रद्धालु पा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >