bhagalpur news. याचिकाकर्ता ने पत्र खाेजकर विवि को कराया उपलब्ध, डेढ़ साल बाद निदेशक को भेजा जवाब

शिक्षकाें के पद सृजन से जुड़ा उच्च शिक्षा निदेशक का पत्र विवि में नहीं मिल रहा था. तब याचिकाकर्ता ने पत्र विवि काे खोजकर उपलब्ध कराया

शिक्षकाें के पद सृजन से जुड़ा उच्च शिक्षा निदेशक का पत्र विवि में नहीं मिल रहा था. तब याचिकाकर्ता ने पत्र विवि काे खोजकर उपलब्ध कराया. विवि से अब डेढ़ साल बाद निदेशक काे जवाब भेजा गया है. बताया जा रहा कि उच्च शिक्षा निदेशक ने टीएमबीयू काे पत्र भेजा था. उस समय डाॅ रेखा कुमारी पद पर थी. उन्हाेंने विवि काे जुलाई 2024 में पत्र भेजा था. अब प्राे एनके अग्रवाल उच्च शिक्षा निदेशक है. विवि के रजिस्ट्रार प्राे रामाशीष पूर्वे ने मंगलवार काे निदेशक काे पत्र का जवाब भेजा है. दरअसल, टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के के अध्यक्ष डाॅ आनंद आजाद ने हाईकाेर्ट में दी याचिका से जुड़ा मामला है. उन्हाेंने विवि में छात्र संख्या अनुपात में शिक्षकाें के पद सृजन या वृद्धि की मांग उठाई थी. 2024 में तत्कालीन उच्च शिक्षा निदेशक ने टीएमबीयू काे दिये पत्र में कहा था कि याचिका के साथ संलग्न पत्र में स्पष्ट नहीं है कि पद सृजन के लिए सक्षम प्राधिकार से अनुमाेदन प्राप्त है या नहीं. ऐसे में चीजों का स्पष्ट करें. पत्र भी काफी समय तक विवि में पड़ रहा. बताया जा रहा कि याचिकाकर्ता ने खुद पत्र खोजकर विवि काे उपलब्ध कराया था. अब विवि से भेजे गये पत्र के जवाब में कहा कि प्रस्ताव काे सिंडिकेट व सीनेट से मंजूरी मिल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >