bhagalpur news. भागलपुर में 147 छात्रों का भविष्य दांव पर, परीक्षा से हो सकते हैं वंचित

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले भागलपुर जिले के 147 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है.

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले भागलपुर जिले के 147 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. इन छात्रों का हस्ताक्षरित डमी पंजीकरण कार्ड अभी तक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, जिस कारण उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित किया जा सकता है. बिहार बोर्ड ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक पत्र जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. पत्र में कहा गया है कि राज्य भर के 3690 शिक्षण संस्थानों ने 60729 छात्रों के डमी पंजीकरण कार्ड अपलोड नहीं किया गया है. इतने बड़े पैमाने पर हुई इस चूक के लिए बोर्ड ने संबंधित शिक्षण संस्थानों को जिम्मेदार ठहराया है.

अंतिम मौका और कड़ी चेतावनी

पत्र में स्पष्ट किया गया कि डमी पंजीकरण कार्ड अपलोड करने की अंतिम तिथि आठ सितंबर तक तय की गई है. इसके बाद भी अगर किसी छात्र का कार्ड अपलोड नहीं होता है, तो उन्हें माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. बोर्ड ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर को निर्देश दिया है कि वह अपने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को तत्काल इस संबंध में सूचित करें. सूचना देने के लिए ईमेल, व्हाट्सएप और एसएमएस जैसे माध्यमों का उपयोग करने का भी निर्देश दिया गया है. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इस लापरवाही के लिए पूरी तरह से शिक्षण संस्थान जिम्मेदार होंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संस्थानों को तय समय के अंदर डमी पंजीयन पत्र अपलोड करने का निर्देश जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >