पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र में भाग लेने कल भागलपुर आयेंगे सीएम

भागलपुर जिले का प्रशिक्षण समापन सत्र 31 मई को कराने के लिए तैयारी की जा रही है. वहीं समापन सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को सीएम सम्राट चौधरी भागलपुर आयेंगे.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का समापन रविवार को होगा. भागलपुर जिले का प्रशिक्षण समापन सत्र 31 मई को कराने के लिए तैयारी की जा रही है. वहीं समापन सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को सीएम सम्राट चौधरी भागलपुर आयेंगे. सीएम का कार्यक्रम पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगा साहिबगंज नाथनगर में होगा जो शनिवार से शुरू हो रहा है. रविवार को सीएम इस कार्यक्रम में करीब एक से डेढ़ घंटे तक रहेंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं काे संबोधित करेंगे. सीएम के साथ कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्री के भागलपुर पहुंचने की संभावना है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली में प्रशिक्षित करना है.

सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, पटना से भी पहुंची टीम

सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तर मुस्तैद है. सीएम बनने के बाद भागलपुर में किसी भी कार्यक्रम में उनकी पहली यात्रा है. इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन कार्यक्रम स्थल से लेकर सर्किट हाउस व हवाई अड्डा तक सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की है. सूत्रों की माने तो वो उनके साथ आने वाले मंत्रियों के साथ जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं. साथ ही बेली ब्रिज के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >