bhagalpur news. बारिश के बाद अस्त-व्यस्त हुआ शहर

एक ओर जहां बारिश के बाद शहर का मौसम और कूल हो गया, वहीं दूसरी ओर से शहर की स्थिति अस्त-व्यस्त हो गयी.

एक ओर जहां बारिश के बाद शहर का मौसम और कूल हो गया, वहीं दूसरी ओर से शहर की स्थिति अस्त-व्यस्त हो गयी. सोमवार को देर शाम तीन घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई. शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नाला व नाली की उड़ाही व गली-मोहल्ले की सड़कों पर फैले कूड़े-कचरे की सफाई नहीं होने से अव्यवस्था फैल गयी. भीखनपुर-मुंदीचक मुख्य मार्ग पर फैले कूड़े-कचरे के सड़ांध बदबू से लोग परेशान हुए. भीखनपुर 12 नंबर गुमटी की सड़क पर नाला का पानी बहने से क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हुसैनपुर, महेशपुर, कर्णगढ़ के समीप सलाटर हो या आबीर मिश्र लेन, हर जगह सड़क पर गंदा पानी बहने लगा है. इतना ही नहीं शहर का वीआइपी मोहल्ला मानिक सरकार व आदमपुर मुख्य मार्ग विवेकानंद पथ पर कूड़ा-कचरा फैल गया. बारिश शुरू होने के साथ ही मिरजानहाट व इशाकचक मार्ग पर भोलानाथ पुल में एक बार फिर जलजमाव की समस्या हो गयी. लोगों को फिर मोजाहिदपुर की ओर से घूम कर आना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >