Bhagalpur News: विभिन्न कार्यों को संचालित करने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बनायी उप समितियां

नवगछिया, नाथनगर व शहरी क्षेत्र के अलग-अलग वरिष्ठ व्यापारी को किया शामिल

– नवगछिया, नाथनगर व शहरी क्षेत्र के अलग-अलग वरिष्ठ व्यापारी को किया शामिल

वरीय संवाददाता, भागलपुर

इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2025-28 का कार्यकाल सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए विभिन्न उप-समितियां बना कर उनके बीच कार्यों का वितरण किया गया. इसमें नाथनगर, नवगछिया व शहरी क्षेत्र के अलग-अलग व्यापारी को शामिल किया गया. प्रवक्ता उज्जैन जैन मालू ने बताया कि नवगछिया से अजय गुप्ता, अभय मूनका और नरेश केडिया, नाथनगर से संजय कुमार अग्रवाल और आत्माराम बुधिया को चेंबर में शामिल किया गया, तो शहरी क्षेत्र से सम्मानित सदस्य के रूप में पूर्व अध्यक्ष राम गोपाल पोद्दार, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्रवण कुमार बाजोरिया को शामिल किया गया है.उन्होंने बताया कि स्थायी आमंत्रित सम्मानित सदस्य के रूप में रमन साह, पूर्व कोषाध्यक्ष नवनीत ढानढनिया, प्रभात केजरीवाल, पूर्व महामंत्री जगदीश चंद्र मिश्र ‘पप्पू, शिवेश दत्त मिश्रा और नवगछिया के पवन सर्राफ एवं आमंत्रित स्थायी सदस्य के रूप में पूर्व सचिव गिरधर गोपाल मावंडिया, अश्विनी जोशी मोंटी, पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष बूचसिया, राहुल झुनझुनवाला, नितेश संथालिया, बसंत जैन, संदीप खंडेलवाल, अमित कुमार, राजेश कुमार बंका, सुभाष चंद्र वर्मा तथा उत्तम कुमार झुनझुनवाला को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >