स्टेशन पर 144 साल पुरानी किताब दुकान में अब बिकने लगा कुरकुरे, जानें कारण व अंग्रेज जमाने से अब तक का सफर

जो किताब कहीं नहीं मिलती थी, उसके बारे में कहा जाता था कि रेलवे स्टेशन के बुक स्टॉल पर जरूर मिल जायेगी. लेकिन रेलवे स्टेशन पर 144 साल पुरानी किताब दुकान में अब कुरकुरे बिक रहे हैं. स्टेशन पर चर्चित बुक स्टॉल एएच व्हीलर एंड कंपनी की बैनर लगी दुकान अब पानी, चिप्स, बिस्कुट और दूध पाउडर बेचा जा रहा है. कुछ शुद्ध साहित्यिक प्रकाशकों के जनप्रिय प्रकाशन (प्रेमचंद आदि) तो मिल भी जायेंगे, लेकिन, पत्रिकाओं की भीड़ में पारंपरिक लोकप्रिय पेपरबैक्स गायब मिलेंगी. अब नाम का केवल बैनर रह गया है.

ब्रजेश, भागलपुर: जो किताब कहीं नहीं मिलती थी, उसके बारे में कहा जाता था कि रेलवे स्टेशन के बुक स्टॉल पर जरूर मिल जायेगी. लेकिन रेलवे स्टेशन पर 144 साल पुरानी किताब दुकान में अब कुरकुरे बिक रहे हैं. स्टेशन पर चर्चित बुक स्टॉल एएच व्हीलर एंड कंपनी की बैनर लगी दुकान अब पानी, चिप्स, बिस्कुट और दूध पाउडर बेचा जा रहा है. कुछ शुद्ध साहित्यिक प्रकाशकों के जनप्रिय प्रकाशन (प्रेमचंद आदि) तो मिल भी जायेंगे, लेकिन, पत्रिकाओं की भीड़ में पारंपरिक लोकप्रिय पेपरबैक्स गायब मिलेंगी. अब नाम का केवल बैनर रह गया है.

कोरोना काल में किताबें नहीं बिकने के कारण यह हाल

बुक स्टॉल पर किताब, मैगजीन, न्यूज पेपर्स की रेंज की जगह पानी का बोतल, चिप्स, बिस्कुट, कुरकुरे, दूध का पाउडर जैसी चीजें बिकने लगी हैं. कोरोना काल में किताबें नहीं बिकने के कारण यह हाल है. कई बुक स्टॉल तो बंद हो गये. किताब और पत्रिकाओं की बिक्री में हो रही कमी और संचालकों को लगातार घाटा सहने के कारण बुक स्टॉल को मल्टीपरपस स्टॉल बना दिया गया है. हालांकि, अभी किताब के लिए स्टोर है.

किताब और पत्रिकाओं की बिक्री में कमी से खाद्य सामग्रियों को बेचने की अनुमति

रेलवे बोर्ड ने भी पिछले साल ही सभी जोन को निर्देश दिये थे कि स्टॉल संचालकों की लाइसेंस फीस बढ़ाकर मंडल कार्यालय द्वारा इसकी अनुमति दी जायेगी. रेलवे बोर्ड द्वारा यह निर्णय संचार क्रांति बढ़ने के कारण किताब और पत्रिकाओं की बिक्री में हो रही कमी को देखते हुए लिया गया था. रेलवे का मानना है कि ऐसे रेल यात्री जिन्हें खाद्य सामग्री के अलावा दवाइयां, पट्टी, बच्चों के लिए दूध की बोतल आदि की जरूरत होती है, उन्हें आसानी होगी. इसलिए मल्टीपरपस स्टॉल का नाम दिया गया है.

Also Read: बिहार में लॉकडाउन के दौरान लाखों बच्चों ने प्राईवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में लिया दाखिला, जानें क्या है वजह
144 साल पुरानी है एएच व्हीलर एंड कंपनी

एएच व्हीलर एंड कंपनी के खुलने की पटकथा 143 साल पुरानी है. 1857 की कांति के दौर में कानपुर में एक अंग्रेज अधिकारी हुआ करता था, जिसका नाम था आर्थर हेनरी व्हीलर यानी एएच व्हीलर. इसी आर्थर हेनरी व्हीलर ने अंग्रेज सेना से रिटायर होने के बाद इंलैंड में अपनी बुक स्टोर्स की शृंखला खोली. इसका नाम उसने रखा एएच व्हीलर बुकस्टोर्स यानी आर्थ हेनरी व्हीलर बुक स्टोर रखा.

कोरोना संकट की वजह से दूसरी सुविधाओं में भी आने लगी कमी

बुक स्टॉल को मल्टीपरपस स्टॉल में तब्दील होने से पाठकों के लिए साहित्यिक प्रकाशकों की पुस्तकों का मिलना संकट हो गया है, तो यात्रियों की दूसरी कई सुविधाओं में कमी से मुश्किलें बढ़ गयी है. ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन बंद पड़ गया है. रेलवे अधिकारियों की इस ओर ध्यान नहीं जा रहा.

स्पेशल के नाम पर ज्यादा किराया की वसूली

ट्रेनें धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है. स्टेशन पर आवाजाही भी बढ़ गयी है. मगर, दर्जन भर काउंटर रहने दो-चार की संख्या में ही यह खुल रहा है. इससे यात्रियों को परेशानी होने लगी है. हालांकि, परेशानी तो कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के नहीं चलाने से भी है. इधर, जितनी ट्रेनें चलायी जा रही, उसे स्पेशल का नाम दिया गया है. यानी, स्पेशल के नाम पर यात्रियों से किराया भी ज्यादा वसूला जा रहा है.

Posted by: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >