Bhagalpur News: भागलपुर में इस पुल निर्माण के लिए टेंडर फाइल, बरसात के बाद शुरू होगा काम, हजारों लोगों को फायदा

Bhagalpur News: विभाग के अनुसार बरसात के बाद पुल और सड़क का निर्माण होने लगेगा. वहीं, अगले साल की बरसात से पहले पुल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. इस पुल और सड़कों के बनने से इन गांवों की बड़ी आबादी को साल भर सुगम और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा.

Bhagalpur: भागलपुर से सटे शंकरपुर और अजमेरीपुर बेरिया पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है. जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ने का उनका सपना जल्द ही साकार होगा, क्योंकि जमुनिया धार पर प्रस्तावित पक्के पुल के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर ने इस पुल निर्माण के लिए टेंडर फाइल कर लिया है.

विभाग अब सबसे कम बिड रेट वाली ठेका एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी में है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके. पुल के साथ इन गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण के लिए भी ठेका एजेंसी बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

गांववालों के लिए वरदान साबित होगा यह पुल

यह परियोजना इन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी. वर्तमान में बरसात के दिनों में इन गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिये या तो नाव का सहारा लेना पड़ता है या फिर जान जोखिम में डालकर जमुनिया धार पर बनी चचरी पुल को पार करना पड़ता है. पुल और सड़कों का निर्माण हो जाने से उन्हें इस कठिनाई से मुक्ति मिलेगी.

3.19 करोड़ से बनेगी सड़क

किला घाट से शंकरपुर तक 1.9 किमी सड़क बनेगी. इसके निर्माण पर 3.19 करोड़ खर्च होंगे. इसमें 16.71 लाख रुपये मेंटेनेंस कॉस्ट जुड़ा है. यानी, ठेका एजेंसी सड़क निर्माण के 72 महीने तक मेंटेनेंस कराना अनिवार्य होगा.

ठेका एजेंसी चयन के लिए निविदा जारी की है. इसके तहत टेंडर डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने की तिथि 16 जून से 20 जून तक का समय निर्धारित किया गया है. वहीं, टेंडर डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 जून रखी है. प्री-बिड मीटिंग 13 जून को होगी. टेक्निकल बिड 20 जून को खोला जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले कार्यपालक अभियंता

कार्यपालक अभियंता प्रताप पासवान ने कहा कि जमुनिया नाला पर पुल निर्माण के लिए फाइनेंसियल बिड खोल दिया गया है. सबसे कम बिड रेट वाली एजेंसी को वर्क ऑर्डर दी जायेगी. सड़क के लिए भी निविदा जारी कर दी गयी है. सड़क और पुल का निर्माण होना तय है.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >