Bhagalpur News: तुलसीपुर में संदेहास्पद स्थित में किशोरी की मौत

तुलसीपुर में संदेहास्पद स्थित में किशोरी की मौत

= पिता का कहना है, भाई ने ही सगी बहन की हत्या कर दी= पुलिस को नहीं दिया गया है अब तक कोई आवेदन

प्रतिनिधि, सन्हौला

प्रखंड के सनोखर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी पारण पासवान की 14 पुत्री सपना कुमारी की शुक्रवार की रात संदेहास्पद स्थित में मौत हो गयी. जानकारी मिलते ही शनिवार की सुबह सनोखर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दी. घटनास्थल पर उसके फूस के घर में कपड़ा का फंदा लटका हुआ है और नीचे सपना का शव पड़ा हुआ बरामद हुआ. यह तो सभी कह रहे हैं कि फांसी के फंदे से किशोरी की जान गयी है, लेकिन यह हत्या है कि आत्महत्या यह स्पष्ट नहीं हो रहा है. मृतका का पिता पारण पासवान ने अपने ही बेटे पर सगी बहन की हत्या का आरोप लगाया है.

ननद सपना का भाभी से हुआ था झगड़ापारण पासवान का आरोप है कि घर में किसी बात को लेकर छोटकी बेटी ओर पोतहु का झगड़ा हुआ था, इसी में छोटा बेटा मंतोष कुमार ने मेरी बेटी को फंदे में लटका का मार डाला. जब उसकी मृत्यु हो गयी तब उसे नीचे खाट पर सुला दिया. जब सुबह हम जगे और सपना को जगाने लगे तो वह नहीं जगी. उसकी मृत्यु हो चुकी थी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन मेरी बात को मानने को तैयार ही नहीं है. हालांकि, सनोखर थानाध्यक्ष रंतेज भारती ने बताया कि अब तक कोई आवेदन नहीं आया है, आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >