BHAGALPUR नगर पंचायत कहलगांव में दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलि

कहलगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की असामयिक मृत्यु से पूरे नगर पंचायत परिवार में शोक की लहर व्याप्त है.

कहलगांव, (भागलपुर) से असद अशरफी की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS :

कहलगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की असामयिक मृत्यु से पूरे नगर पंचायत परिवार में शोक की लहर व्याप्त है.मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में उनकी मौत के बाद गुरुवार को नगर पंचायत कहलगांव कार्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, विभिन्न वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि कृष्ण भूषण कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ, मृदुभाषी एवं विकासोन्मुख अधिकारी थे. अल्प समय में ही उन्होंने नगर पंचायत कहलगांव में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की थी.उनके निधन से न सिर्फ नगर पंचायत कहलगांव बल्कि पूरे नगर निकाय तंत्र को अपूरणीय क्षति हुई है.

शोकसभा में उपस्थित कर्मियों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार दिनदहाड़े एक प्रशासनिक अधिकारी की हत्या कर दी गई, उससे सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच भय का माहौल उत्पन्न हो गया है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >