Bhagalpur news ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने पुमसे प्रतियोगिता में दिखाया जलवा

नवगछिया एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में पुमसे प्रतियोगिता हुई

नवगछिया एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में पुमसे प्रतियोगिता हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षाविद सुमित कुमार साहू ने फीता काट कर किया. बालिका के सीनियर वर्ग में मीनाक्षी कुमारी (स्वर्ण पदक), प्रिया कुमारी (रजत पदक), जूनियर वर्ग में आराध्या सिंह (स्वर्ण पदक), आनन्या वात्सल्य (रजत पदक ), कैडेट वर्ग देवाश्री (स्वर्ण पदक), सब जूनियर वर्ग में भाग्यलक्ष्मी (स्वर्ण पदक) वहीं बालक सीनियर वर्ग में शिवम कुमार (स्वर्ण पदक), हरिओम कुमार (रजत पदक), जूनियर वर्ग में तन्मय वर्मा (स्वर्ण पदक), भूपेंद्र कुमार (रजत पदक) ,कैडेट वर्ग में संजीव कुमार (स्वर्ण पदक), युवराज कुमार (रजत पदक), सब जूनियर वर्ग में हर्षित कुमार राय (स्वर्ण पदक), जानवीर कुमार (रजत पदक) प्राप्त किया. मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर थे. मुख्य अतिथि सुमित कुमार साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी देश के शान होते हैं आप हमेशा मन लगा कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें. मौके पर संजय कुमार सुमन, कंचन सिंह, खुशबू कुमारी, पूनम वर्मा उपस्थित थी. ड्रीम इलेवन को पांच विकेट से हरा आरआर इलेवन विजेता बनी कहलगांव उवि मथुरापुर के खेल मैदान में चल रहे एसपीएल टी-20 सीजन 4 क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच ड्रीम इलेवन कहलगांव और आरआर इलेवन एकचारी की टीम के बीच खेला गया. आरआर इलेवन की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल का विजेता बनी. टॉस जीत कर आरआर इलेवन की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते ड्रीम इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 257 रन बनायी. जवाब में खेलते आरआर इलेवन की 18.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. एसपीएल टी-20 सीजन 4 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल की विजेता बनी. मैन ऑफ द मैच का खिताब आयुष को दिया गया, जिसमें गेंदबाजी करते तीन अहम विकेट लिये. मैन ऑफ द सीरीज का खिताब आरआर इलेवन के खिलाड़ी बंधन को दिया गया. अंपायर आशीष और गौरव. उद्घोषक अमित चौबे, संजीत पाठक, कृष्णा और डेविड थे. फाइनल के मुख्य अतिथि जैनेंद्र कुमार उर्फ पिंटू, जयनाथ महतो, रूबी कुमारी, मनोहर कुमार, अमर कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को शील्ड और 60 हजार रुपये का चेक दिया. उपविजेता टीम को शील्ड और 30 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. फाइनल मैच देखने को लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >