Bhagalpur news एसपीएल टी-10 में सन्नी 11, चिराग 11 और हनी 11 की टीम विजयी

कहलगांव उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को तीन लीग मैच खेले गये.

कहलगांव उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को तीन लीग मैच खेले गये. सभी मुकाबले काफी रोमांचक रहे. इनमें सन्नी 11, चिराग 11 और हनी 11 की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिये. पहला लीग मैच शिवांशी 11 और हनी 11 के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवांशी 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 152 रन बनायी. जवाब में हनी 11 की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम के अमन कुमार को दिया गया, जिन्होंने 29 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली. दूसरा लीग मैच चिराग 11 कहलगांव और खुशी रानी टीम के बीच खेला गया. चिराग 11 ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. खुशी रानी टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करते हुए चिराग 11 कहलगांव की टीम ने तीन विकेट खोकर आठवें ओवर में 151 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और सात विकेट से जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच का खिताब समरकांत मलय को दिया गया, जिन्होंने 19 गेंदों पर 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. तीसरा लीग मैच एलिट वॉरियर्स और हनी 11 भागलपुर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर हनी 11 ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनायी. जवाब में हनी 11 भागलपुर की टीम ने तीन विकेट खोकर 172 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच अमित को दिया गया. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 97 रन बनाये और गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किये. मैच में अंपायर की भूमिका रंजीत और नजरुल इस्लाम ने निभायी, जबकि कमेंट्री अमित चौबे और अनिल राय ने की. स्कोरर की जिम्मेदारी रितेश और राजा बाबू ने संभाली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >