बिना वाइल्ड लाइफ क्लियरेंस के बन रहे सुलतानगंज रिवर फ्रंट का काम रोका

- निर्माण एजेंसी ने एनओसी के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय को आवेदन कर दिया है, लेकिन अनुमति मिलना शेष

केंद्रीय पर्यावरण, वन्य एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से संबद्ध नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ से बिना अनुमति सुलतानगंज में तैयार हो रहे रिवर फ्रंट के काम को रोक दिया गया है. यह कार्रवाई वन प्रमंडल कार्यालय भागलपुर की ओर से की गयी. जानकारी के अनुसार निर्माण एजेंसी ने एनओसी के लिए मंत्रालय को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद काम शुरू किया था. हालांकि, वाइल्ड लाइफ क्लियरेंस अबतक नहीं मिला है.

रिवर फ्रंट का काम काफी तेजी से चल रहा था. अजगैबीनाथ मंदिर के सामने सीढ़ी घाट से कृष्णगढ़ के निकट राधाकृष्ण घाट तक मिट्टी डालकर सीढ़ी निर्माण हो रहा था. बिहार कैबिनेट से स्वीकृति के बाद 164.57 करोड़ रुपये की लागत से उत्तरवाहिनी नदी के लिए चैनल व सीढ़ी घाट का निर्माण होना है. करीब एक किलोमीटर के दायरे में यह कार्य 11 दिसंबर को शुरू हुआ था, जो 18 माह में पूरा होना था. काम पूरा होने के बाद श्रावणी मेला में आने वाले एक श्रद्धालुओं को जल भरने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो जाता. काम बंद होने से स्थानीय लोगों में मायूसी है. लोगों का कहना है कि बिहार सरकार हस्तक्षेप कर केंद्रीय मंत्रालय से जल्द अनुमति दिलाये.

क्यों बंद हुआ रिवर फ्रंट का काम

सुलतानगंज से कहलगांव तक गंगानदी क्षेत्र को विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभ्यारण घोषित किया गया है. विलुप्तप्राय जीव डॉल्फिल के लिए यह सुरक्षित क्षेत्र है. इस क्षेत्र में किसी प्रकार का निर्माण व अन्य गतिविधि नहीं की जा सकती है. यह निर्माण तभी संभव है, जब केंद्रीय वन मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिल जाये. जिन शर्तों के साथ मंजूरी मिलेगी, उसी शर्त के साथ काम किया जायेगा.

बता दें कि भागलपुर में स्मार्ट सिटी कंपनी ने बरारी घाट व बूढ़ानाथ मंदिर घाट में रिवर फ्रंट का काम शुरू किया था. वहीं बुडको की निगरानी में टीएमबीयू से सटे क्षेत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा है. तीनों प्रोजेक्ट को बिना मंजूरी काम शुरू कर दिया गया था. इसपर वन विभाग ने रोक लगाया था. हालांकि, तीनों प्रोजेक्ट को अनुमति मिलने के बाद काम शुरू हुआ था.

भागलपुर की डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर श्वेता कुमारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार वन्यजीव के लिए सुरक्षित क्षेत्र में किसी तरह निर्माण के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ से अनुमति लेना जरूरी है. अनुमति मिलने के बाद रिवर फ्रंट का काम शुरू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >