सुलतानगंज स्टेशन पर छात्र से मोबाइल छीनने का प्रयास, विरोध करने पर पंच से मारकर किया घायल

Mobile Snatching: सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर एक छात्र से मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर अपराधियों ने उसे पंच से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Mobile Snatching: प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी अजय कुमार का 22 वर्षीय पुत्र (छात्र) गुरुवार की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से पैदल होकर एके गोपालन डिग्री कॉलेज जा रहा था. जैसे ही छात्र प्लेटफॉर्म नंबर-2 से नीचे उतरकर स्टेशन के पश्चिमी छोर के सुनसान इलाके के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और जबरन उसका मोबाइल छीनने लगे.

मोबाइल बचाने पर चेहरे पर किया पंच से प्रहार

बदमाशों की इस हरकत पर छात्र अजय कुमार डरा नहीं और उसने अपना मोबाइल कसकर पकड़ लिया तथा शोर मचाना शुरू कर दिया. छात्र को विरोध करता देख एक शातिर अपराधी ने अपने हाथ में पहने लोहे के पंच से अजय के चेहरे पर जोरदार प्रहार कर दिया. पंच का सीधा वार नाक और आंख के पास लगने के कारण छात्र गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर पड़ा. हालांकि, छात्र की बहादुरी और शोर शराबा होने के कारण बदमाश मोबाइल लूटने में असफल रहे.

सुलतानगंज सीएचसी में कराया गया प्राथमिक उपचार

घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी रेल पटरी के रास्ते मौके से फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों और यात्रियों ने खून से लथपथ छात्र को तुरंत उठाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सुलतानगंज पहुंचाया. अस्पताल के डॉक्टरों ने छात्र के चेहरे के जख्मों की ड्रेसिंग कर उसका प्राथमिक उपचार किया. घायल छात्र की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

रेल पुलिस से शिकायत, अपराधियों की तलाश जारी

अस्पताल में उपचार करा रहे पीड़ित छात्र अजय कुमार ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमला करने वाले कुल चार युवक थे, जिनकी उम्र कम थी. घटना के संबंध में जख्मी छात्र ने रेल पुलिस (GRP) को लिखित शिकायत देकर आरोपियों की पहचान करने और सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. रेल पुलिस स्टेशन और आसपास के फुटेज खंगालकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

Mobile Snatching: दिनदहाड़े हुई वारदात से यात्रियों और छात्रों में दहशत

सुलतानगंज जैसे व्यस्त रेलवे स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े छात्र पर हुए इस जानलेवा हमले से स्थानीय रेल यात्रियों, आम नागरिकों और कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन और जीआरपी से मांग की है कि स्टेशन के पश्चिमी छोर और आउटर इलाकों में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके.

भागलपुर की ख़बरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें !

पटना: राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला. कहा- अब राजस्व विभाग के सारे काम ऑनलाइन होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shubhanka Kumar

Published by: Divyanshu Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >