bhagalpur news. चंपानदी घाट पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित

छठ पूजा पर नाथनगर के चंपानदी किनारे आस्था का सैलाब देखने को मिला. भतौड़िया, बिहारीपुर से लेकर चंपानगर, नाथनगर, मधुसुदनपुर, दियरा के बैरिया से लेकर शंकरपुर तक के लोग भगवान भास्कर को अर्घ देने चंपानदी घाट पहुंचे.

नाथनगरः छठ पूजा पर नाथनगर के चंपानदी किनारे आस्था का सैलाब देखने को मिला. भतौड़िया, बिहारीपुर से लेकर चंपानगर, नाथनगर, मधुसुदनपुर, दियरा के बैरिया से लेकर शंकरपुर तक के लोग भगवान भास्कर को अर्घ देने चंपानदी घाट पहुंचे. चंपापुल घाट पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. पहली अर्घ को शाम के तीन बजे से ही लोग सूप, डाला लेकर चंपानदी घाट पहुंचना शुरू कर दिए. वहीं दूसरी अर्घ को सुबह तीन बजे से ही लोग घर से निकल पड़े थे. वहीं कजरैली, गोड्डीबहादुरपुर, विशनरामपुर, गौराचौकी, रन्नुचक, भुआलपुर में भी लोगों ने स्थानीय तालाबों, नदियों किनारे छठ पर्व मनाया. इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर रखी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >