Bhagalpur साप्ताहिक परेड का एसएसपी व सिटी एसपी ने किया निरीक्षण, अनुशासन पर दिया जोर

मंगलवार को पुलिस केंद्र, भागलपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड का वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया.

भागलपुर से ऋषव की रिपोर्ट Bhagalpur News : मंगलवार को पुलिस केंद्र, भागलपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड का वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जवानों के टर्नआउट, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का जायजा लिया गया. इस दौरान पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य निर्वहन में तत्परता बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने पर विशेष बल दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जवानों का अनुशासित एवं शारीरिक रूप से फिट रहना आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >