bhagalpur news. सितार वादन की प्रस्तुति में वाद्य यंत्र श्रीखोल व लोक संगीत का दिखा समागम
सुर संसार की ओर से बुधवार को श्री गोशाला सभागार में सितार संध्या का आयोजन किया गया. सुगम संगीत और लोक संगीत आधारित धुन पर सितार वादन की प्रस्तुति में भारतीय वाद्य यंत्र श्रीखोल और लोक संगीत का अद्भुत समागम दिखा.
By NISHI RANJAN THAKUR | Updated at :
श्री गोशाला सभागार में सुर संसार की ओर से सितार संध्या का हुआ आयोजन
सुर संसार की ओर से बुधवार को श्री गोशाला सभागार में सितार संध्या का आयोजन किया गया. सुगम संगीत और लोक संगीत आधारित धुन पर सितार वादन की प्रस्तुति में भारतीय वाद्य यंत्र श्रीखोल और लोक संगीत का अद्भुत समागम दिखा. सितार संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने सितार वादन से श्रोताओं का मन मोह लिया. लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया. कार्यक्रम का शुभारंभ सितार कलाकारों ने सात स्वर सा रे ग म प ध नि के रूप में प्रज्वलित दीप को हाथ में लेकर प्रवेश करते हुए किया. आयोजन के उद्घाटन का यह तरीका अनोखा था. अतिथि से लेकर आम श्रोता ने खूब वाहवाही की. सितार गुरु प्रवीर के सानिध्य में कलाकारों ने गायत्री मंत्र के माध्यम से सितार का वादन किया. गायत्री मंत्र के बाद सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की. एकल शास्त्रीय सितार वादन में पम्पा घोष, आशुतोष कुमार, अनुष्का मिश्रा ने सुंदर प्रस्तुति दी. गंभीर प्रकृति वाला राग वृंदावन सारंग की बेहतरीन प्रस्तुति डॉ नीरा पांडेय दी. शास्त्रीय राग वादन में सामूहिक रूप से नमन कुमार, मोहन कुमार गुप्ता और यीशु राज ने शानदार प्रस्तुति दी. सितार गुरु प्रवीर ने एक भजन और मिश्रित भैरवी आधारित धुन की प्रस्तुति की. मंच संचालन जैन सिद्धक्षेत्र मंत्री सुनील जैन ने किया. इस मौके पर इंजीनियर अंशु सिंह, रितेश रंजन, संजीव कुमार दीपू, डाॅ अवधेश, डाॅ पायल सिंह, रवि, माधवी, श्वेता सिंह, विक्रम, वर्षा, अनुपश्री, जफर आदि उपस्थित थे.