bhagalpur news. हिंन्दू नवबर्ष पर कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

हिन्दू नववर्ष पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ

हिन्दू नववर्ष पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ. इसे लेकर गुरुवार को उच्च विद्यालय सबौर के प्रांगण से कलश शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो कोल्ड स्टोर, काली मंदिर, बड़ी हाट, आनंद नगर, पटेल नगर, प्रेम नगर, लहेरी टोला, ब्राह्मण टोला होते हुये बाबूपुर गंगा तट पहुंचकर सभी भक्तों ने अपने अपने कलश भरकर वापस कथा स्थल उच्च विद्यालय सबौर के प्रांगण में पहुंचकर अपने-अपने कलश को कथा कथा स्थल पर रखा. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगाते हुए और श्री राधे राधे, जय माता दी, भारत माता की जय के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. संध्या समय में सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथावाचिका सुश्री कनकेश्वरी जी अयोध्या द्वारा प्रथम दिन का कथा वाचन शुरू किया गया. सर्वप्रथम अयोध्या से आयी कनकेश्वरी जी ने भागवत कथा प्रार्थना गीत गाया. इसके बाद उन्होंने कथा का मतलब बताया. आयोजन में पेंशनर समाज के धनुषधारी प्रसाद एवं उनके कई साथी बबलू यादव, सुजीत कुमार, नगर पंचायत सबौर के अध्यक्ष दीपशिखानंद परिणा, उपाध्यक्ष डॉ आनंद कुमार, अमरेंद्र कुमार तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रहास कुमार उर्फ पप्पी इत्यादि कई भक्तों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा. कथा का आयोजन 19 से 25 मार्च तक उच्च विद्यालय सबौर के प्रांगण में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >