Shravani Mela: श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचने से पहले बिहार में यहां चकाचक होगी सड़क, जानिए पूरी तैयारी

Shravani Mela: बिहार में जल्द ही श्रावणी मेले की शुरूआत होने वाली है. इसे लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में कांवड़िया पथ को दुरूस्त किया जा रहा है. साथ ही अजगैवीनाथ धाम से झारखंड सीमा तक सड़क चकाचक होगी.

Shravani Mela: बिहार में श्रावणी मेले की शुरूआत से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर खास तैयारी की जा रही है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है. ऐसे में सुरक्षा को लेकर पहले से ही खास इंतजाम किए जा रहे हैं. बता दें कि, करीब एक महीने तक विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला लगा रहता है, जिसकी शुरूआत जल्द होगी. वहीं, इस बार अजगैवीनाथ धाम से बाबाधाम (देवघर) जाने वाले कांवड़ियों की सहूलियत का खास ध्यान रखा जा रहा है. बता दें कि, अजगैवीनाथ धाम से झारखंड सीमा तक सड़क चकाचक होगी. इसके साथ ही इस मार्ग में जितने भी गड्ढे हैं, उन्हें भरे जायेंगे. बड़ी तैयारी इसे लेकर की जा रही है.

इस बार श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी !

खबर की माने तो, पथ निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल बांका ने इस कार्य को लेकर निविदा जारी कर दी है. 27 जून को ठेकेदार का चयन होगा. जानकारी के मुताबिक, मरम्मत कार्य अजगैवीनाथ धाम से तारापुर, बेलहर, कटोरिया, चांदन और दर्दमारा तक स्टेट हाईवे- 22 को झारखंड सीमा तक किया जाएगा. कांवड़िया पथ को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो. हालांकि, इस काम को श्रावणी मेले की शुरूआत से पहले पूरा कर लिया जाएगा. कावड़िया पथ पर रैन कट रिपेयरिंग, गंगा बालू बिछाने, पानी छिड़काव सहित अन्य काम किए जायेंगे.

इस सड़क के भी चौड़ीकरण की थी योजना

वहीं, खबर यह भी है कि, अजगैवीनाथ धाम से झारखंड सीमा के दर्दमारा तक की सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाना है. इसकी चौड़ीकरण फोरलेन जितनी की जानी है. करीब 385 करोड़ 87 लाख से चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य कराने के लिए पथ निर्माण विभाग, बांका की ओर से टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी, जिसको विभाग ने निरस्त कर दिया है. इस पर काम को लेकर आगे अपडेट कब आयेगा, यह देखने वाली बात होगी. लेकिन, कहा जा रहा है कि, अगर यह प्रोजेक्ट पूरा होता तो, अजगैवीनाथ धाम और झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: ‘मेरे बिहारी भाई बहन…’ पीएम मोदी ने जब बिहारियों की तारीफ के बांधे पुल, विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >