श्रावणी मेला 2022: सुल्तानगंज गंगा घाट पर परिचय पत्र की किन्हें पड़ेगी जरूरत? जानिये इस बार की तैयारी

श्रावणी मेला 2022 में गंगा घाट पर इस बार दुकानदार समेत कई लोगों को अपना परिचय पत्र रखना अनिवार्य होगा. घाट पर चोरों पर नकेल कसने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किये जाएंगे.

श्रावणी मेला 2022 में गंगा घाट पर पंडों, दुकानदारों, फोटोग्राफरों और नाई के लिए परिचय पत्र रखना अनिवार्य होगा. पास में परिचय पत्र नहीं होने पर कार्रवाई की जायेगी. मेला शुरू होने से पहले सभी को पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा. बीच-बीच में परिचय पत्र की जांच की जायेगी, ताकि फर्जी लोगों की पहचान हो सके. इन बातों की जानकारी सुलतानगंज थाना प्रभारी ने सभी को बैठक करके दे दी.

कांवरिया के वेश में चोर रहते हैं सक्रिय,ऐसे लगेगा लगाम

श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया के वेश में चोर सक्रिय हो जाते हैं, जिनपर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है. इसपर थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरी पर अंकुश लगाने के लिए इस बार व्यापक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कैमरों का रेंज भी बढ़ाया गया है. कैमरों का कंट्रोल रूम थाना में होगा. कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मी तैनात रहेंगे. कहीं से भी कोई सूचना मिलने पर सेक्टर प्रभारी तुरंत कार्रवाई करेंगे. पंडा, फोटोग्राफरों, नाई व दुकानदारों ने भी सुझाव दिये.

चोरी की घटना पर रोक लगाने को बनायी गयी रणनीति

गंगा घाट पर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गयी. बताया गया कि चोरी की घटना होने पर कंट्रोल रूम में संबंधित कांवरिया का डिटेल पुलिस लेकर संबंधित थाना से वेरिफिकेशन करायेगी. पंडा और दुकानदारों को सतर्क रहने को कहा गया. कांवरिये अपने सामान की सुरक्षा स्वंय करें, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराया जायेगा.

Also Read: बिहार में सरेंडर करने वाले तीन नक्सली बेहद दुर्दांत, कभी एसपी को उड़ाया तो कभी जवानों की कर दी हत्या

सेक्टरवाइज पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी. जिस सेक्टर में चोरी होगी उस सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी तय किया जायेगी. पंडा से अनुरोध किया गया कि संकल्प पूजन के दौरान अपना एक वालंटियर कांवरिया के सामान की सुरक्षा के लिए जरूर रखें. पुलिस भी सादे लिबास में गंगा घाट पर भ्रमणशील रहेगी.

सौ सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव

श्रावणी मेला के दौरान सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जायेगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि सौ सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है. सीढ़ी घाट और जहाज घाट पर कैमरे लगाये जायेंगे. अभी शहर में 87 कैमरे लगे हैं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >