Bhagalpur News. इंसानियत की सेवा इस दौर की बड़ी जरूरत: मौलाना

बरारी में सालाना उर्स का आयोजन.

सैय्यदपुर बरारी स्थित खानकाह जलालिया नूरिया अशरफिया में दो दिवसीय सालाना उर्स-ए-पाक गुरुवार से शुरू हो गया. दरगाह शरीफ की जियारत के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. दरगाह परिसर को सजाया व संवारा गया था. सुबह की नमाज के बाद दरगाह परिसर में कुरानखानी व फातिहा का आयोजन किया गया. मगरिब की नमाज के बाद हजरत मखदूम सैय्यद शाह जलालउद्दीन चिश्ती नूरी अशरफी रहमतुल्लाह व हजरत मखदूम सैय्यद शाह मोहम्मद इब्राहीम चिश्ती नूरी अशरफी रहमतुल्लाह के दरगाह पर सज्जादानशीन मौलाना सैय्यद शाह कबीरउद्दीन अशरफ अशरफी-उल-जिलानी ने चादरपाेशी की. देश की तरक्की व अमन व शांति की दुआ मांगी. इशा की नमाज के बाद जाहिदुल औलिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इसकी सदारत मौलाना सैय्यद शाह मुजाहिद अशरफ अशरफुल जिलानी ने किया. मौके पर मौलाना सैय्यद शाह तल्हा अशरफ अशरफी-उल-जीलानी ने कहा कि बुजुर्गों ने इंसानियत की भलाई के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी. बुजुर्गों ने इंसानियत की सेवा आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है. बुजुर्गों ने हमेशा मजहब, जात-पात और फिरके से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा की है. उन्होंने भूखे लोगों को खाना खिलाया, बीमारों के लिए दुआ और दवा दोनों का इंतजाम किया. यतीमों को सहारा दिया. तालीम व अखलाक का चराग रौशन किया. उन्होंने कहा कि आज के नफरत और अफरातफरी के दौर में हमें बुजुर्गों के तरीकों को अपनाने की जरूरत है. ताकि हम मोहब्बत, सहनशीलता और भाईचारे से भरा एक अमन परस्त समाज कायम कर सके.

हज यात्रा के लिए आजमीने हज का दूसरा जत्था मदीना के लिए रवाना

हज यात्रा के लिए गुरुवार को आजमीने हज का दूसरा जत्था मदीना के लिए रवाना हुआ. आधा दर्जन से अधिक लोग रेल से देर शाम कोलकाता के लिए रवाना हो गये. आजमीने हज का 18 अप्रैल को कोलकाता से हवाई जहाज से मदीना के लिए प्रस्थान करेंगे. हज यात्रा पर जा रहे लोगों को पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार व दोस्त स्टेशन पहुंचे थे. उधर, अरहम ट्रस्ट के चेयरमैन सह सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान खान ने हज पर जाने वाले सभी आजमीने हज का स्वागत किया. उनसे देश की तरक्की, प्रेम व भाईचारा बनी रहे. इसके लिये खास दुआ की अपील की. मौके पर अरशद, यूसुफ जफर, मास्टर शाहनवाज हुसैन, निजामउद्दीन, मेहताब आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >