Bhagalpur news स्कूटी-बाइक की टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

घोघा-पंजवारा एसएच-84 स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर सोमवार सुबह स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया. मृतक की पहचान हरियाणा राज्य रेवाड़ी जिला अंतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी के परमानंद मंडल के पुत्र आनंद कुमार (31) के रूप में हुई है. आनंद कुमार पिछले कई वर्षों से घोघा थाना क्षेत्र के जानीडीह गांव में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे आरओबी पर स्कूटी और बाइक के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. बाइक पर सवार सन्हौला थाना क्षेत्र के खिड़ीडांर गांव के दीपक सिंह का पुत्र अभिषेक उर्फ छोटू सिंह (20) तथा भोला प्रसाद सिंह के पुत्र रितिक कुमार सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडल अस्पताल में डॉ अशोक कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छा गया. पत्नी प्रियंका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो उठा. मृतक अपने पीछे पुत्री शिवांगी और पुत्र प्रियांशु कुमार(8) को छोड़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >